वृद्ध पिता और विधवा बहन को पीटा, मुकदमा
आगरा, जून 15 -- शाहगंज क्षेत्र ने नगला छऊआ निवासी 79 वर्षीय वार्टिनगटन खान उर्फ डब्लू खान ने अपने बेटे-बहू और पोता-पोती पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बाद शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में वार्टिनगटन खान ने बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। उनकी विधवा पुत्री उनकी देखभाल करती है। आरोप है कि पुत्र सैमसन उर्फ अन्नू खान पुत्र वधु गीता खान तथा पोता पोती उनकी विधवा पुत्री को घर में रुकने नहीं देते। लगातार विवाद करते हैं। शिकायत के अनुसार 25 मई 2026 की सुबह करीब साढ़े आठ बजे चारों आरोपितों ने वृद्ध के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंची उनकी विधवा पुत्री को भी कथित रूप से बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया गया। बेरहमी से पीटा गया। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.