सिद्धार्थ, मई 13 -- बांसी/घोसियारी बाजार हिन्दुस्तान संवाद खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक वृद्ध द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने पर नामजद तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।पीड़िता की मां ने मंगलवार को थाने पर दिए तहरीर में कहा कि उसकी बेटी सोमवार को गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। बकरी चराकर सुबह नौ बजे घर आ रही थी। जब वह 65 वर्षीय वृद्ध के घर के पास पहुंची तो वृद्ध ने आम देने का लालच देकर उसे अपने घर के अंदर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसकी हरकत देख लड़की शोर मचाने लगी। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच कर दरवाजा खुलवा कर लड़की को बाहर निकाले तो सबके सामने लड़की ने प...