गोरखपुर, अप्रैल 4 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। देवरिया के बहोरवा निवासी 75 वर्षीय लालबचन ने परिवार से नाराज हो कर शनिवार को बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही की वृद्ध को छलांग लगाते समय मुक्तिपथ पर मौजूद नाविक जोगिंदर साहनी व नागेंद्र साहनी ने देख लिया। नाविकों ने तत्काल नाव दौड़ाकर वृद्ध की जान बचा ली। लालबचन ने बताया कि परिवार वाले प्रताड़ित करते हैं, जिससे वह आहत था और इसको लेकर अवसाद में आने के बाद शनिवार सुबह घर से पैदल निकल गया। पास में पड़े 60 रुपए से किराया देकर जीप से कपरवार घाट पहुंचा। शाम करीब छह बजे बड़हलगंज पहुंच कर पुल से जान देने के लिए नदी में छलांग लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...