वृद्ध ने णफलर से लगाई फांसी
हमीरपुर, मार्च 31 -- कुरारा। कस्बे के वार्ड नंबर-3 टेनरी मोहल्ले में वृद्ध ने बीमारी के चलते मफलर से संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कस्बा निवासी 90 वर्षीय भगवानदीन उर्फ दुर्गा अहिरवार के दो पुत्र शिवपाल व वेदप्रकाश है। उन्होंने बताया कि पिता बीमारी से परेशान रहते थे। वृद्धावस्था की वजह से चलने-फिरने में भी असमर्थ थे। मंगलवार की सुबह घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। दोपहर बाद जब वृद्ध के पुत्र वापस लौटे तो पिता फांसी पर लटका था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फील्ड यूनिट टीम को बुलाया गया है। साक्ष्य संकलन करवाया गया है। पोस्टमार्टम में मौत के सही कारण पता चलें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.