वृद्ध ने खाया जहर, हालत गंभीर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- दयालगंज हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में घरेलू विवाद के चलते एक वृद्ध ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। भाटी खुर्द निवासी 70 वर्षीय लल्लन यादव पुत्र रामजस किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। इसी बीच उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी आसपुर देवसरा ले आए। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.