गढ़वा, जून 6 -- गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के सतबहिनी निवासी 65 वर्षीय कुलदीप राम कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया था। उसी बात से उग्र होकर कुलदीप ने कीटनाशक खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...