वृद्ध ने अपने बेटे और नाती के खिलाफ की शिकायत
कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के ककरैया गांव के वयोवृद्ध पूर्व प्रधान ने अपने बेटे और नाती के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि वह दोनों उसकी जमीन पर जबरन अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर गालीगलौज कर उसे जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्र के ककरैया गांव निवासी महिपाल सिंह ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि वह 80 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति है। उसके पांच पुत्र हैं। वह दो बार ग्राम सभा रुर का प्रधान भी रह चुका है। उसका बड़ा पुत्र शंकर सिंह व नाती, सूरज सिंह उसका काफी समय से उत्पीडऩ कर रहे हैं। उसकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। मना करने पर गालीगलौज कर जान माल की धमकी देते हैं। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उस पर कोर्ट ने स्टे भी दे रखा है। इसके बाद भी न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.