वृद्ध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन
चतरा, अक्टूबर 2 -- कुंदा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के काशीलौंग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकार मित्रो ने कहा कि वृद्धजनों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार, संपत्ति एवं अन्य अधिकारों की सुरक्षा तथा नि:शुल्क विधिक सहायता से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक को उपेक्षा, प्रताड़ना या किसी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.