हजारीबाग, अप्रैल 11 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव डेली मार्केट स्थित नंदिनी ज्वेलर्स के मालिक से 7 फरवरी 2026 को जेवरात लूट एवं गोली बारी मामले को उद्भेदन के बाद बड़कागांव पुलिस बाबुपारा गांव में 15 फरवरी की रात वृद्ध पति पत्नी की गला रेत की हत्या किए जाने की घटना को उद्भेदन करने में जुटी। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह अपने दल बल के साथ बाबूपारा गांव स्थित घटनास्थल पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल करते हुए कई लोगों से पूछताछ की गई। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि जेवरात लूट एवं गोली कांड मामले की तरह बहुत जल्द ही इस मामले को भी उद्वेदन कर लिया जाएगा। हर बिंदुओं पर अनुसंधान की जा रही है। कई बिंदुओं पर कई सुराग मिल चुकी है एवं कई बिंदुओं पर जांच जारी है। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास, रामविलास दास सहित अन्...