प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- आधी रात घर में घुसे नकाबपोश चोरों ने चोरी का विरोध करने पर वृद्ध पति-पत्नी पर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को प्रयागराज से लखनऊ ले जाया गया है। जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। जानलेवा हमले को लेकर पूरे परिवार में दहशत में हैं। घायल की बेटियां, बेटे घटना को लेकर सहमे हैं। पुलिस चोरों की धर पकड़ को लगातार प्रयास कर रही है। कुंडा कोतवाली के भिटवा जमेठी गांव निवासी वृद्ध राम लखन जायसवाल और उसकी पत्नी सूरजकली पर उस समय चार नकाबपोश चोरों ने हमला किया। जब वह गुरुवार रात दो बजे छत के रास्ते कमरे में दाखिल हुए और गैलरी में सो रहे दंपती की नींद खुल गई तो चोर उनसे आलमारी बाक्श की चाभी मांगने लगे। राम लखन ने चाभी देने से इंकार किया तो चारों बदमाशों ने बेरहमी से पीटा। लूटपाट कर लाखों रुपये का सा...