प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 28 -- कुंडा,संवाददाता। छत की ओर से घर में घुसने के बाद वृद्ध दंपती को घायल कर चोरी करने के दो आरोपियों पिता-पुत्र को पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के जेवर, नकदी और मोबाइल बरामद किया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के भिटवा जमेठी गांव निवासी 70 वर्षीय रामलखन जायसवाल के घर में 26 जून की रात चार बदमाश घुस गए थे। रामलखन उनकी पत्नी के जागने और विरोध करने पर लाठी से हमलाकर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। खुलासे में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं। गंभीर रुप से घायल रामलखन जायसवाल का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- वृद्ध दंपती पर जानलेवा हमला और लूट से दहशत में परिवार स्वॉट टीम के सहयोग से घटना में शामिल दो आरोपियों को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ शिवनारायण वैश ने बताया कि...