बांदा, अप्रैल 14 -- बदौसा। बदौसा के बंगालीपुरा के रामहित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि सोमवार सुबह 65 वर्षीय पिता मैकुवा सोनकर व मां कल्ली एक झोले में चांदी के दो चूड़ा व लक्षा और पासबुक लेकर बदौसा आए। इन्हें सोनार के दुकान में साफ कराना था। रास्ते में चंदनगर की गली में कुएं के बगल बंद मकान के पास पहुंचे। तभी पिता ने मां को वहीं बैठा दिया और फोटो खिंचवाने चले गए। झोला भी वहीं रख दिया। लौटकर आए तो झोला गायब था। काफी तलाश के बाद भी जेवर व झोले का पता नहीं चला। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.