वृद्ध दंपति की संदिग्धावस्था में मौत, जहर के सेवन से मौत का संदेह
आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव में संदिग्धावस्था में वृद्ध दंपति की मौत हो गई। पुलिस को जहर के सेवन से मौत होने का संदेह है। बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गोमाडीह गांव निवासी 75 वर्षीया श्यामलाल और उनकी पत्नी 70 वर्षीया बंसती रोज की तरह शुक्रवार की रात में खाना खा कर सोए थे। शनिवार की सुबह देर तक दोनों नहीं उठे तो छोटी बहू जगाने के लिए पहुंची। दंपति बिस्तर पर मृत पड़े थे। दंपति के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग पहुंच गए। दंपति की बेटी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि फोरेसिंक टीम के साथ फिल्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर जांच की। प्रथम दृष्टया दंपति की जहर खाने से मौत प्रतीत हो रही है। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.