सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- भदैया, संवाददाता। हनुमानगंज बाजार में बुधवार सुबह परदेश से लौट रहे एक वृद्ध दंपति का बैग ई-रिक्शा पर छूट गया। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक बैग लेकर वापस शहर की ओर फरार हो गया। बैग में करीब 10 हजार रुपये नकद, महिला के कुछ सोने के आभूषण व अन्य सामान रखा था। काफी खोजबीन के बावजूद ई-रिक्शा का कोई सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली देहात क्षेत्र के पाल्हनपुर निवासी 65 वर्षीय सोमवारी देवी और उनके 67 वर्षीय पति हरिचंद अपने बेटे व रिश्तेदार के पास गाजियाबाद गए थे। बुधवार सुबह ट्रेन से सुलतानपुर रेलवे स्टेशन उतरने के बाद दोनों ई-रिक्शा से हनुमानगंज बाजार पहुंचे। बताया जाता है कि ई-रिक्शा से उतरते समय महिला का बैग उसी पर छूट गया। दंपति पास की चाय की दुकान पर बैठकर चाय पीने लगे। जब भुगतान करने के लिए बैग देखा तो वह नहीं मिला। तब उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.