अल्मोड़ा, जून 24 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। वृद्ध जागेश्वर में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। इसको लेकर अधिवक्ता विनोद तिवारी अजय जोशी, गोविंद प्रसाद सहित अन्य प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कहना है कि यहां स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। वृद्ध जागेश्वर धाम धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। इसलिए यहां पानी की उचित व्यवस्था करनी जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...