कौशाम्बी, जनवरी 8 -- कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चक बख्तियार पर्सीपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लवकुश चौधरी ने अपने पुत्र अथर्व चौधरी का चौथा जन्मदिन सेवा और संवेदना के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने गांव के वृद्धजनों को ठंड से बचाव के लिए कम्बल का वितरण किया। पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर लवकुश चौधरी ने गांव एवं क्षेत्र के असहाय वृद्ध जनों के बीच पहुंचकर अपने बेटे अथर्व के हाथों सैकड़ों जरूरतमंदों को शीतलहर और ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित कराए। इस दौरान अथर्व ने बुजुर्गों, माताओं एवं बहनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रतिनिधि लवकुश चौधरी ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को अपनी छोटी-बड़ी खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों के साथ साझा करनी चाहिए। सच्ची खुशी वही होती है जिससे दूसरों के चेहरे पर मुस्कान ला सके और मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.