गुमला, अप्रैल 30 -- विशुनपुर प्रतिनिधि । विशुनपुर थाना क्षेत्र के करचा गांव में 27 अप्रैल की रात वृद्ध गनसा उरांव की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने आरोपी को बनारी चौक से गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को मृतक पर डायन-बिसाही का संदेह था। वह अपनी नि:संतान स्थिति के लिए गनसा उरांव को जिम्मेदार मानता था। इसी अंधविश्वास और पुरानी रंजिश के चलते उसने वृद्ध पर जानलेवा हमला क...