वृद्ध को सांड ने सींगों से उठाकर जमीन पर पटका, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, मई 19 -- दुकान से घर जा रहे वृद्ध को सांड ने सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। मौजूद लोगों ने वृद्ध को सांड के चंगुल से बचाकर सीएचसी भर्ती कराया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नगर के मोहल्ला पोखर निवासी 88 वर्षीय ओमप्रकाश अग्रवाल सोमवार की सांय दुकान से घर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे सांड ने हमला कर वृद्ध को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। घटना को देखकर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई आनन फानन में लोगों ने लाठी डंडों की मदद से सांड को भगाया। हमले में लहू लुहान हुए वृद्ध को परिजनों गंभीर हालत में सीएचसी भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि वृद्ध के सिर और हाथ पर चोट लगी है। फिलहाल खतरे से बाहर है, अभी कुछ समय तक चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जायेगा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.