वृद्ध को लाठी-डंडों से मारपीट में रिपोर्ट
बदायूं, मई 3 -- ग्राम पहाड़पुर में आपसी कहासुनी के बाद एक वृद्ध को लाठी-डंडों से मारपीट के मामले में आरोपियों पर हुई रिपोर्ट के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम पहाड़पुर निवासी महावीर पुत्र परमेश्वरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल को काम से जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही गौरव उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मामला बढ़ गया। आरोप है कि गौरव के साथ आकाश और सौरभ पुत्रगण शिवदयाल ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान आकाश के हाथ में फर्सा भी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.