प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के शुक्लन का पुरवा शेखपुर चौरास गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध दीनानाथ शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह दिव्यांग होने के कारण टीन शेड में रहता है। बुधवार रात गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि उसे चारपाई से नीचे गिरा दिया, टीन शेड आदि तोड़ दिया। घर में रखा सामान उठा ले गए। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित वृद्ध दीनानाथ शुक्ल ने पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी। एसओ संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि मामले की तहरीर मिली हैं जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...