फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 23 -- शमसाबाद । समसपुर गांव में सोमवार शाम दीप्ति पुत्री अवधेश कुमार की बारात पाली से आई थी। बारात के स्वागत के लिए दीप्ति के ताऊ बृजेश कुमार , रोशनाबाद स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान रोशनाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बृजेश कुमार कार के नीचे दब गए, जिससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। घायल को परिजन एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां उपचार जारी है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कार के नीचे दबे वृद्ध को निकालने के बाद वाहन पर ईंट-पत्थर चला दिए, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायल बृजेश कुमार के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। वहीं मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव दुबइया निवासी कार चालक नितेश कुमार अपने गांव स...