जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में गुरुवार सुबह अशोका टावर के नीचे खड़े मनोहर धीबर (58) पर अपार्टमेंट का छज्जा गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मनोहर कुंवर बस्ती का रहने वाला था। घटना के वक्त वह घर का सामान लेने के लिए अपार्टमेंट के पास स्थित प्रकाश स्टोर पहुंचा था। इसी दौरान अपार्टमेंट के चौथे तल्ले से छज्जा टूटकर मनोहर की सिर पर गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...