भागलपुर, मार्च 7 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के मुख्य चौक स्थित आत्मा बाजार में शुक्रवार को बैंक से रुपए निकाल कर लौट रहे बुजुर्ग से बीस हजार रुपये की छिनतई हो गई। पीड़ित पैन निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मी श्याम रजक (75 वर्ष) ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक से बीस हजार रुपये निकाल कपड़े की खरीदारी करने आत्माराम मार्केट आए थे। कपड़े की खरीदारी कर दुकानदार को देने के लिए जैसे ही पैकेट से पैसा बाहर निकालना चाहा। वैसे ही दो बदमाशों ने जेब से रुपये लेकर फरार हो गए।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 पुलिस टीम को दी। जिसके बाद पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में लग गयी है। वृद्ध ने बताया कि बैंक से निकलने के बाद किसी युवक ने पहने कमीज पर पीक फेंक दिया। आदर्श मध्य विद्यालय के पास साफ कर आत्मा बाजार कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने आ...