देवरिया, अप्रैल 20 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में शुक्रवार शाम को मिट्टी रखने के विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल वृद्ध मवाजा यादव (59) की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। हत्या में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मवाजा यादव व बाबूलाल पक्ष के बीच भूमि विवाद को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। मारपीट में मवाजा पक्ष से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मवाजा यादव ने दम तोड़ दिया था।मामले यह भी पढ़ें- विकास हत्याकांड में चार नामजद, पांच को उठाया में पुलिस ने शनिवार रात 10 आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था। चार नामजद आरोपितों को हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.