समस्तीपुर, मार्च 22 -- शाहपुर पटोरी/मोरवा। पटोरी प्रखंड एवं हलई थाना क्षेत्र के जोड़पुरा में शनिवार को हुई कारी सहनी के पुत्र सुरेंद्र सहनी (70) की संदेहास्पद मौत को हत्या का मामला बताकर ग्रामीणों ने पटोरी - समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसके कारण उक्त मार्ग पर लगभग तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही हलई के थानाध्यक्ष शैलेश कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीण और परिजन, सुरेन्द्र सहनी की मौत को हत्या बताकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों की जानकारी हो पाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.