वृद्ध की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा के पास शुक्रवार की रात वृद्ध की हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दाएं पैर में गोली लगने से हत्या आरोपी युवक घायल हो गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस, बाइक बरामद हुई। घायल युवक ने 15 साल पूर्व हुए विवाद की रंजिश में बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था। उसने वृद्ध की गला काटकर हत्या कर दी थी।
घटना का विवरण शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी 70 वर्षीय भुआल चौहान बुधवार की रात में घर के पास पशुशाला में सो रहे थे। उनकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। भुआल के पुत्र कर्मराज की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई शुक्रवार की रात में कोतवाल यादवेंद्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम आरोपियों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.