बलिया, मार्च 29 -- बलिया, संवाददाता। तीन दिन पहले लाठी-डंडे से पीटकर वृद्ध की हुई हत्या के एक आरोपी को रेवती पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी को बरामद कर लिया। फिलहाल इस घटना के आरोपी दो भाई फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।रेवती कस्बा के वार्ड नंबर नौ के मूल निवासी 65 वर्षीय श्रीराम पांडे नगर के ही वार्ड नंबर तीन स्थित अपने डेरा पर रहते थे। शुक्रवार की सुबह करीब सवा सात बजे रेवती पुलिस को सूचना मिली कि श्रीराम पाण्डेय का शव उनके डेरा के बाहर पड़ा हुआ है। लोगों का कहना था कि श्रीराम ने भृगुनाथ सिंह के बटाई के खेत से कुछ मक्का उखाड़ दिया था। इसको लेकर हुए विवाद में भृगुनाथ ने गुरुवार को उनके घर आकर धमकी भी दी थी। इस मामले में मृतक के भतीजा योगेश पांडेय की तहरीर पर पड़ोसी भृगुनाथ सिंह...