वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, थाने पर पर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा
बुलंदशहर, जून 15 -- नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रूपसपुर के जंगल में अपने खेतों पर गए वृद्ध का रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम कराकर लौटने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने नरौरा थाने पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया बुझाया तब जाम खोला और वृद्ध का शव अंतिम संस्कार को भेजा गया। बताया गया कि रविवार ग्राम रूपसपुर निवासी यादराम (करीब 60 वर्ष) पुत्र मेघ सिंह अपने खेतों पर गए थे और जब वे देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश कराई। बाद में अपने खेत के समीप एक खेत में मृत अवस्था में उनका शव मिला। सूचना पर नरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच भी कराई गई। फिर शव पोस्टमार्टम को भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.