वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, जून 25 -- टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में बुधवार देर रात घर में सो रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसी के जागने पर घटना के बारे में जानकारी हो सकी। परिजन धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद शव जलाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। उक्त गांव निवासी 70 वर्षीय ब्रह्म सिंह पुत्र पंचम सिंह के साढू के बेटे की गुरुवार को शादी थी। वह बुधवार रात 10 बजे मैरिज होम से घर वापस लौटे और घर में पड़े टिनशेड के नीचे चारपाई पर सो गए। सामने दूसरे घर में उनका मोनिंदर अपने बच्चों के साथ, जबकि दूसरा बेटा दिनेश अपनी मां चंद्रावली और पुत्री रश्मी के साथ तीसरे मकान में सो रहा था। देर रात ढ़ाई बजे पड़ोसी ने शोर मचाया तो परिजन भी जाग गए। परिजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। चारपाई पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.