कानपुर, मार्च 8 -- पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र के रसूलपुर - भलार के बीच यमुना नदी में एक वृद्ध की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी कारवाई से इंकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सट्टी थाना क्षेत्र के यावर रजा 70 वर्ष शुक्रवार की सुबह घर पर टहलने की बात कहते हुए निकले थे। जब वह लौटकर नहीं आए तो उनके पुत्र मोमिन रजा ने सट्टी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को रसूलपुर - भलार के बीच यमुना नदी में एक शव उतराता देख गांव वालों में हडकंप मच गया। मृतक वृद्ध के पुत्र को भी इसकी जानकारी हुई तो वह वहां पहुंचे और अपने पिता के रूप में पहिचान की और बिना पुलिस को सूचित किए शव को लेकर घर आ गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं देवराहट एस ओ कालीचरण ने बताया कि परिजन कोई कारवाई नहीं चाहते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.