वृद्ध की मौत में सोशल मीडिया फोटो देखकर भतीजे ने की पहचान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के पितौरा-बेरिया तिराहे के पास बेहोशी की हालत में मिले एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी कर उसकी पहचान कराई। मृतक की पहचान उसके भतीजे ने कंपिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी 65 वर्षीय शीशराम के रूप में की। शुक्रवार को पीआरवी के सुरेश कुमार ने पितौरा-बेरिया तिराहे के पास अचेत अवस्था में पड़े वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अमित कुमार ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई फोटो के आधार पर मृतक के भतीजे ने उनकी पहचान अपने चाचा शीशराम के रूप में की। बताया गया कि शीशराम अविवाहित थे और दवा लेने के लिए कायमग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.