प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के कुडुवाभीट मझिलगांव निवासी महेंद्र पाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके वृद्ध पिता हरिशकंर पाल 28 मार्च को करीब दो बजे में साइकिल से बाबूगंज बाजार गए थे। बाबूगंज बाजार से घर लौटते समय मेन रोड पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए थ। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। मृतक के बेटे महेन्द्र पाल की तहरीर पर पुलिस ने बाइक नंबर से बाइक सवार पवन निवासी महाजन का पुरवा जमेठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...