सोनभद्र, मई 19 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते 17 मई की रात्रि में बेलवादह साप्ताहिक बाजार से ठेला लेकर लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग शिवधारी पनिका पुत्र तनगु निवासी पिपरी सोनवानी की हुई मौत के मामले में मृतक के पुत्र कृपाशंकर पनिका की शिकायत पर अनपरा पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृपाशंकर ने आरोप लगाया हैकि उनके पिता जब ठेला लेकर बाजार से वापस आ रहे थे तभी आरोपी बाइक सवार देव कुमार उर्फ बूल्लू ने उन्हे जोर दार टक्कर मार दी जिससे घायल होने पर उनकी मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...