वृद्ध की मौत पर उठा विवाद, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने शव कब्जे में लिया
बस्ती, जुलाई 17 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के करमहिया गांव निवासी 70 वर्षीय कृष्ण मुरारी पाण्डेय की मौत के बाद अंतिम संस्कार से पहले विवाद खड़ा हो गया। मृतक के भाई ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कप्तानगंज पुलिस ने शव को रोककर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्ण मुरारी पाण्डेय की कोई संतान नहीं थी। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद वह अपनी बहन कमला देवी के यहां रहने लगे थे। कमला देवी का विवाह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी जवाहरलाल उपाध्याय से हुआ है। परिजनों के अनुसार कृष्ण मुरारी पाण्डेय पिछले करीब छह माह से बीमार चल रहे थे। यह भी बताया गया कि उन्होंने अपनी संपत्ति की वसीयत बहन कमला देवी के नाम कर दी थी。
मृत्यु के बाद का घटनाक्रम गुरुवार दोपहर विशुनपुरा स्थित बहन के घर पर कृष्ण मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.