बाराबंकी, जून 20 -- बाराबंकी। बिहार बेतिया जिला थाना नौतन, ग्राम पोस्ट शिवराजपुर निवासी भरत शर्मा (65) पुत्र स्व. जगदेव शर्मा कोठी थाना के रैसंडा गांव के पुरुषोत्तम दास आश्रम में लोगों की सेवा करते थे। शुक्रवार की शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी सिद्धौर में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। असंद्रा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...