वृद्ध की गला रेतकर हत्या
आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बुधवार रात पशुशाला में सोते समय वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने चार टीमें गठित की हैं। गांव निवासी 65 वर्षीय भुआल चौहान पुत्र स्व. हरदेव चौहान खेती-बारी करते थे। परिजनों का कहना है कि बुधवार रात वह घर के बाहर स्थित पशुशाला में सोने गए थे। रात में सोते समय हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में किसान का धारदार हथियार से कत्ल, ईंट से कूचा चेहरा गुरुवार सुबह पत्नी प्रमिला जगाने के लिए गईं तो बिस्तर पर उनका शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.