वृद्ध किसान ने की खुदकुशी, खेत पर फंदे से लटका मिला शव
उरई, मई 22 -- माधोगढ़। संवाददाता गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडऊ में वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया जबकि गांव में भी शोक की लहर फैल गई। परिजनों का आरोप है कि बैंक ऋण जमा कराने का लगातार दबाव बना रहा था जिससे किसान मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जिसमें खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह व बीमारी बताया जा रहा है।ग्राम कुंडऊ निवासी 67 वर्षीय राम महेश द्विवेदी खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पास करीब चार बीघा जमीन थी। किसान द्वारा इंडियन बैंक, शाखा गोहन से ऋण भी लिया गया था। खराब आर्थिक स्थिति के कारण राम महेश काफी परेशान रहने लगे थे। शनिवार शाम वह खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.