वृद्ध किसान की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
औरैया, मई 13 -- औरैया, संवाददाता। 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती वृद्ध किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से नाराजगी जताते हुए बहस भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी 72 वर्षीय रामशंकर पुत्र भीखा को बीमारी के चलते मंगलवार को 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया गया था। मृतक के पुत्र दिलीप ने बताया कि बुधवार सुबह तक उनके पिता की हालत सामान्य थी और अस्पताल में उपचार चल रहा था। यह भी पढ़ें- VIDEO: अस्पताल में हंगामे के बाद पुलिस-तीमारदार भिड़ंत, महिलाओं को घसीटने के वीडियो वायरल इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार हालत बिगड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.