रांची, जून 24 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत बारेडीह गांव में एक वृद्ध व्यक्ति गोविंद महतो की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गोविंद महतो खेत में बिछड़ा बोने गए थे। काम के दौरान वह एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...