हाजीपुर, अप्रैल 1 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया स्थित धर्मकांटा के पास से सोमवार की देर शाम पुलिस ने एक अज्ञात वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए मर्चुरी हाउस में रखा गया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सदर थाने की पुलिस को सूचना मिली के दौलतपुर देवरिया स्थित धर्म कांटा के पास सड़क किनारे शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान करने का प्रयास किया,लेकिन सब की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पहचान के लिए मर्चुरी हाउस में रख दिया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.