आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में गुरुवार की सुबह वृद्ध का पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी 65 वर्षीय दयालू निषाद गांव में रोड के किनारे पंचर की दुकान किए हैं। वे दुकान पर ही रहते थे। बेटा मान निषाद बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पिता को खाना देने के लिए गया था। भोजन देने के बाद वह घर चला आया। गुरुवार की सुबह वृद्ध का दुकान के पीछे पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...