पीलीभीत, मई 17 -- पीलीभीत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत की ओर से शहर के बरहा गांव स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धाश्रमों के साथ युवाओं की सहभागिता विषय पर पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम किया गया, जो 20 मई तक चलेगा। वृद्धजनों से संवाद कर समस्याएं जानी। कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए उनके साथ समय व्यतीत किया। उनकी समस्याओं एवं अनुभवों को समझने का प्रयास किया। स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीकांत शर्मा ने वृद्धजनों से संवाद करते हुए उनके सुझाव एवं भावनाओं को जाना। यह भी पढ़ें- मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी ने ई-र...