वृद्ध आश्रम-बा स्कूल में खामियों की भरमार
बरेली, मई 5 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने लाल फाटक के पास स्थित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। कई बुजुर्ग ऐसे मिले, जिनकी पेंशन नहीं मिल रही है। वृद्ध आश्रम के कमरे बहुत छोटे हैं। उनके सापेक्ष वृद्धजनों की संख्या अधिक है। वृद्धजनों के हेल्थ चेकअप के लिए कोई डॉक्टर की सुविधा नहीं है। खान-पान की व्यवस्था ठीक पाई गईl उक्त कमियों के पाए जाने पर पुष्पा पांडे ने नाराजगी जताई। व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बा स्कूल क्यारा का निरीक्षण किया। स्कूल में कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं था। झाड़ियां काफी बड़ी थी, जिस कारण कीड़े-मकोड़े का डर बना रहता है। इसके अतिरिक्त कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए सिर्फ चार कंप्यूटर उपलब्ध हैं। छात्राओं की अपेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.