मथुरा, मई 2 -- कोसीकलां। श्री हरिदास शीतल छाया के वृद्ध असहाय जीव प्राणी आश्रम समिति की शनिवार को बैठक में निर्माणाधीन आश्रम की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई और दानदाताओं से सहयोग की अपील की गई। नंदगांव रोड स्थित ग्राम सुरवारी में सड़कों पर भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन करने वाले साधु-संतों के लिए इस आश्रम का निर्माण कराया जा रहा है। डॉ. रामकिशोर अग्रवाल एवं जमुना प्रसाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि आश्रम का उद्घाटन 28 मई को किया जाएगा। यहां ध्यान, योग, तप, मनोरंजन, भोजन और चिकित्सा सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मनोज ढल ने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से बन रहा यह भवन सड़क पर रहने वाले साधु-संतों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इससे भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगेगा और इससे जुड़े अपराधों में भी कमी आएगी। रोशन लाल सौखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.