गढ़वा, जनवरी 6 -- भवनाथपुर। भवनाथपुर पंचायत सचिवालय भवन में मंगलवार को भवनाथपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी के द्वारा सरकार से प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर पंचायत के 160 वृद्ध, असहाय लोगों को कंबल दिया गया। मौके पर मुखिया बेबी ने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ष ठंड के मौसम में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण की जाती है ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर प्राप्त सभी कंबलों का वितरण पारदर्शिता के साथ किया गया है ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को ही इसका लाभ मिले। मौके पर पंचायत सचिव विकास कुमार चौबे, उपमुखिया समलेश रावत, वार्ड सदस्य सुंदर देवी, रानी सोनी, पप्पू राम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...