श्रावस्ती, मार्च 11 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भिनगा वृद्धाश्रम में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इसके तहत मानसिक कौशल विकास कार्यक्रम कराए गए। भिनगा के दहाना स्थित वृद्धाश्रम में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत कार्यक्रम कराए गए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को योग,लुडो का खेल और चित्रकला में चित्र बनवाया गया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक अरुण कुमार ने कहा कि योगासनों को नियमित रूप से करने पर ही इसका लाभ मिल सकेगा। यदि योग व अन्य किसी व्यायाम को करने के बाद बंद कर दिया जाता है, तो शरीर में उतार चढ़ाव की समस्या हो सकती है। साथ ही मांसपेशियों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान बताए गए योगासनों को नियमित रूप से करने पर शरीर शरीर स्वस्थ रहेगा। इस दौरान कपालभाती, जानू चालन, कंधा ...