वाराणसी, दिसम्बर 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। हरहुआ में सितंबर के अंतिम सप्ताह में वृद्ध महिला से दो बदमाशों ने लूटपाट की थी। इसमें एक बदमाश सिगरा के चंदुआ छित्तूपुर निवासी चंदन यादव उर्फ गुरुदेव को बड़ागांव पुलिस ने गुरुवार को लहरतारा से गिरफ्तार किया था। रात में इदिलपुर प्रतापपट्टी में माल बरामद करने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से, दो कुंडल, असलहा और कारतूस बरामद किया गया है। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि चंदन ने अपने साथी सोनू सिंह राजपूत के साथ मिलकर वृद्धा धर्मवती देवी और उनके दिव्यांग पति से मारपीट की थी। चाकू से डराकर वृद्धा के कान से कुंडल और लॉकेट नोच लिया था। कान भी चोटिल हो गया था। बड़ागांव पुलिस ने 150 कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.