हाथरस, जून 7 -- सहपऊ। गांव खोंडा निवासी 84 वर्षीय वृद्धा सावित्री देवी पत्नी सोवरन सिंह ने कोतवाली में उसके ही पुत्र एवं पौत्र के साथ एक अन्य के विरूद्ध उसके साथ मारपीट करने एवं घर से सामान फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उसका पुत्र शीलेन्द्र सिंह एवं पौत्र दुष्यन्त कुमार के साथ गांव का तेजवीर उर्फ तेजा आए दिन प्रॉपर्टी को लेकर गंदी गालियां एवं मारपीट करते हैं। इसी कारण उसकी पुत्री उसे अपने सा​साथ ले गई । पीछे से उक्त ने उसका सामान घर से बाहर फेंक दिया । उसके दूसरे पुत्र योगेन्द्र कुमार ने उसे इसकी जानकारी दी। उसने उनसे 04 जून को आकर पूछताछ की तो उन्होंने उसके साथ उसके पुत्र योगेन्द्र के साथ मारपीट की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी हे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...