वृद्धा पेंशन बनवाने के नाम पर महिला से 70 हजार रुपये ठगे
गाज़ियाबाद, मई 20 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा से ठग ने पेंशन बनवाने और फ्लैट का लोन माफ करवाने के नाम पर 70 हजार रुपये ठग लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद ठग ने वृद्धा से मिलना और फोन उठाना बंद कर दिया। जिस पर वृद्धा को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी में 70 वर्षीय मीना मलिक रहती है। पैर व कूल्हे में चोट लगने के चलते वह असमर्थ है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली करावल नगर में रहने वाला युवक पवन उनसे मिलने आता था। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व पवन ने उनसे वृद्धा पेंशन बनवाने और फ्लैट का लोन माफ करवाने की बात कहीं। युवक की बात पर विश्वास कर कान की बाली व सोने की अंगूठी दे दी। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.