सिमडेगा, अप्रैल 27 -- बानो, प्रतिनिधि। वृद्धा पेंशन निकालने के लिए बैंक ऑफ इंडिया लचरागढ़ शाखा पहुंचे 60 वर्षीय जेम्स सुरीन नामक वृद्ध की मौत हो गई। बताया गया कि कोलेबिरा के बेलोटोली पहाड़टोली निवासी जेम्स सुरीन सोमवार को वृद्धा पेंशन निकालने लचरागढ़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया पहुंचा था। साथ ही वह धुप में ही बैंक के बाहर खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन में गीर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मानें तो लू लगने से उनकी मौत हुई होगी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए। यह भी पढ़ें- गर्मी में सूख रहे फरियादियों के हलक,पानी का इंतजाम नहीं हालांकि बैंक प्रबंधक ने घटना से इंकार किया है। बता दें कि बीओआई लचरागढ़ एवं बीओआई बानो शाखा में ग्राहकों क...